हिमोत्थान सोसायटी व टाटा ट्रस्ट के सहयोग से संचालित हिम विकास स्वायत्त सहकारिता फेडरेशन की ओर से गैलाड़ी व भड़कोट गांवों में स्वरोजगार संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें फेडरेशन के सदस्यों ने ग्रामीण महिलाओं को सब्जी उत्पादन व डेरी संचालन का प्रशिक्षण दिया। रिसोर्स पर्सन श्याम प्रसाद ने कहा कि आज के वक्त में फल, सब्जी, दूध आदि जैविक उत्पादों की बाजार में बहुत मांग है, वहीं कुटीर उद्योगों को स्थापित करने के लिए सरकार की तरफ से प्रशिक्षण, ऋण आदि की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कार्यशाला के दौरान कुलदीप उनियाल, सीमा अग्रवाल, अनिल रमोला, राकेश रावत, संगीत बेलवाल, वसु देवी, सुमन पुंडीर, शैला रावत आदि मौजूद रहे।
