Spread the love

 

रविवार को कोटद्वार पहुंचे न्यायमूर्ति शरत शर्मा ने कोर्ट परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण के लिए उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा को कहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपा, जिसमें न्यायालय परिसर में स्थित कैंटीन को चालू करवाने, पार्किंग, सिविल न्यायालय कोटद्वार को तहसील परिसर में स्थानांतरित करने, सिविल न्यायालय में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने, विधि भवन की रंगाई-पुताई कराने की मांग उठाई गई। इस मौके पर जिला जज सिकंद कुमार त्यागी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतिभा तिवारी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार इंदु कुमार शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक राणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट शिखा भंडारी, एएसपी प्रदीप कुमार रॉय, सीओ अनिल जोशी, कोतवाल मनोज रतूड़ी, बार एसोसिएशन के सचिव मुकेश चंद्र कवटियाल, पूर्व अध्यक्ष पंकज भट्ट, अधिवक्ता अनिल खंतवाल, इंद्रेश भाटिया, शोभा बहुगुणा भंडारी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *