राजकीय बाल गृह किशारी अल्मोड़ा में निवासरत् 08 बालिकायें, 02 अध्यापिकाओं के संरक्षण में जो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित महोत्सव ‘‘हौसला2019‘‘ में प्रतिभाग किया।
अधीक्षिका राजकीय बाल गृह किशोरी माया पाण्डे ने बताया कि राजकीय बाल गृह किशारी अल्मोड़ा में निवासरत् 08 बालिकायें, 02 अध्यापिकाओं के संरक्षण में जो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित महोत्सव ‘‘हौसला2019‘‘ में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम 19 दिसम्बर को आयोजित हुआ। इस महोत्सव में बालिकाओं द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति दी गयी। बालिकाओं ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रस्तुतिया दी। जिससे जनपद में स्थित किशोरी सदन एवं महिला कल्याण विभाग का नाम रौशन किया। अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी की प्रेरणा से बालिकाओं द्वारा इस बड़े महोत्सव में प्रतिभाग किया गया। उनके सहयोग से हारमोनियम, तबला, गिटार उपलब्ध कराये गये है। इसके लिए बाल किशोरी गृह के सभी कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया है। अल्मोड़ा 20 दिसम्बर, 2019 (सू0वि0) उपजिलाधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि राजकीय खाद्यान्न भण्डार शहरफाटक में जब्तशुदा 25 कटटे सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा राज्य सरकार के प़क्ष में जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त 25 कटटे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की नीलामी हेतु दिनाॅंक 30 दिसम्बर, 2019 की तिथि तथा स्थान राजकीय खाद्यान्न भण्डार शहरफाटक निर्धारित किया गया है।
