जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज कैम्प कार्यालय में मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत स्याल्दे में बनाये गये मिनी स्टेडियम के ेसम्बन्ध में एक बैठक की।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज कैम्प कार्यालय में मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत स्याल्दे में बनाये गये मिनी स्टेडियम के ेसम्बन्ध में एक बैठक की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत हेतु उपजिलाधिकारी भिकियासैंण की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कमेटी में अधिशासी अभियन्ता सिंचाई अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग व जिला युवा कल्याण अधिकारी सदस्य होंगे। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि 25 दिसम्बर तक स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अपनी रिर्पोट प्रस्तुत करें जिससे वहा पर मरम्मत के कार्य कराये जा सकें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग रानीखेत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ताड़ीखेत एवं सल्ट विकासखण्ड के सामुदायिक चिकित्सालयों में हैल्थ एवं वेलनेस सेन्टर बनाये जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए आगणन यथाशीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि चैखुटिया बनाये गये एनबीएसयू का कार्य पूणै हो चुका है इसके लिए उन्होंने चिकित्सा विभाग को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह, युवा कल्याण अधिकारी सोनू सिंह, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग रानीखेत अमित भारती आदि उपस्थित थे। अल्मोड़ा 18 दिसम्बर, 2019 (सू0वि0) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट के वी.सी. सभागार में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों हेतु सहज पंजीकरण एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाये जाने में आने वाली बाधाओं के चिन्हीकरण निराकरणक्रियानवयन व अनुश्रवण समस्या के निवारण हेतु एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पायलट प्रोजेक्ट हेतु मतदेय स्थलों का चयन करने के लिए जिला शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट हेतु चिन्हित मतदेय स्थल का मानको के अनुरूप मैपिंग की जाय और मतदेय स्थलों का आगणन व पत्र व्यवहार हेतु निर्वाचन कार्यालय से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत विभिन्न केन्द्रीय/राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत् दिव्यांग कार्मिकों का डाटबेस शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षाधिकारी को दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थलवार दिव्यांग मतदाताओं की आवश्यकताओं के अनुसार डोली की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश बैठक में दिये। इस दौरान उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत दिव्यांग मतदाताओं के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगदीप विद्या मन्दिर के सहयोग से कराने के निर्देश दिये। इस बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह, जिला शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम आदि उपस्थित थे
