Spread the love

vidyadatt sharma will get doctrat

पौड़ी: जिले के बुजुर्ग किसान विद्यादत्त शर्मा को उत्तराखंड मुक्त विवि डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। तीन दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले विवि के दीक्षा समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी। विवि प्रशासन का कहना है कि बुजुर्ग किसान को मानद उपाधि प्रदान करना विवि के लिए गर्व की बात है।

उत्तराखंड मुक्त विवि की ओर से तीन दिसंबर को विवि का पांचवां दीक्षा समारोह हल्द्वानी में आयोजित होगा। समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल बैबी रानी मौर्य छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगी। समारोह में ही राज्यपाल विवि की ओर से जनपद पौड़ी के बुजुर्ग किसान (83 वर्ष) विद्यादत्त शर्मा को मानद उपाधि प्रदान करेंगी। विद्यादत्त विकासखंड कल्जीखाल स्थित सांगुड़ा गांव निवासी हैं। शर्मा ने वर्ष 1965 में भूमाप विशेषज्ञ पद से त्यागपत्र देकर खेती-किसानी शुरू की। खेतीबाड़ी के साथ ही वर्ष 1975-76 में उन्होंने जल संरक्षण और मधुमक्खी पालन भी शुरू किया। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक निर्मल चंद्र डंडरियाल ने बुजुर्ग किसान के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री मोतीबाग बनाई है, जिसे ऑस्कर में एंट्री मिली है। वहीं इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल में प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है। उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओम प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि विद्यादत्त शर्मा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने बताया कि कुलाधिपति राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बुजुर्ग किसान को मानद उपाधि से विभूषित करेंगी।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *