Spread the love

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- हम चुनौतीपूर्ण दौर का सामना कर रहे

  • बुक लॉन्च के कार्यक्रम में बोलीं- वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती से जुड़े सवाल उठ रहे हैं
  • ‘पुस्तक में अर्थव्यवस्था की चुनौतियों के सराहनीय समाधान पेश किए गए’

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में रविवार को कहा कि हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने ‘द राइज ऑफ फाइनेंस: कॉजेज, कन्सीक्वेंसेज एंड क्योर’ टाइटल वाली किताब के लॉन्च के मौके पर ऐसा कहा। सीतारमण ने कहा कि यह पुस्तक हमारे जैसे नीति निर्माताओं के लिए काफी प्रासंगिक होगी।

पुस्तक सही वक्त पर आई: सीतारमण

  1. सीतारमण ने कहा- यह पुस्तक ऐसे समय आई है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वैश्विक और भारतीय इकोनॉमी जिन चुनौतियों से गुजर रही हैं, उनके सराहनीय समाधान पुस्तक में दिए गए हैं।
  2. पुस्तक को वी अनंता नागेश्वरण और गुलजार नटराजन ने लिखा है। नागेश्वरण क्रे यूनिवर्सिटी के आईएमएफआर स्कूल और बिजनेस के डीन हैं। नटराजन ग्लोबल इनोवेशन फंड के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
  3. देश की जीडीपी ग्रोथ अप्रैल-जून तिमाही में घटकर 5% रह गई। यह पिछले 6 साल में सबसे कम है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी के अनुमान में लगातार कटौती कर रही हैं। आरबीआई ने भी अक्टूबर में 6.9% से घटाकर 6.1% कर दिया था। सरकार ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए पिछले कुछ महीनों में कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती और अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए 25000 करोड़ रुपए का फंड बनाने जैसे कई कदम उठाए हैं।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *