RBI ने इन बैंकों पर की कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना – Rbi imposed penalty janata sahakari bank jalgaon peoples co operative bank
- RBI ने जनता सहकारी बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया
- पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक पर भी लगा 25 लाख रुपये का जुर्माना
पंजाब और महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक में फंसे सैकड़ों खाताधारकों की रकम के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने देश के कुछ बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की है. आरबीआई ने पुणे के जनता सहकारी बैंक, जलगांव पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक पर बंपर जुर्माना लगाया है.
रिजर्व बैंक ने जनता सहकारी बैंक पर 1 करोड़ और जलगांव पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई आरबीआई के निर्दशों को नहीं मानने पर हुई है.
