Spread the love

डॉ. अमिता उप्रेतीउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद पर तैनात डॉ.अमिता उप्रेती अब स्वास्थ्य महानिदेशक होगी। शुक्रवार को शासन ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। एक अक्टूबर से डॉ. उप्रेती महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगी।

सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती को महानिदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है। बता दें कि डॉ. आरके पांडे ने एक अगस्त 2019 को डीजी का कार्यभार ग्रहण किया था। लेकिन उनका सेवाकाल मात्र दो माह होने से 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *