Spread the love

when needed india will answer enemy again : Army Chief Bipin Rawat

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पहले ही माकूल जवाब दे दिया है। जरूरत पड़ने पर दुश्मनों को दोबारा जवाब दिया जाएगा। शुक्रवार को यहां सेना प्रमुख जनरल रावत ने पत्रकारों द्वारा पाकिस्तान की ओर से दी जा रही गीदड़ भभकियों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक इको सेंसिटिव जोन के चलते ऑल वेदर रोड का निर्माण नहीं हो पाने से सामरिक तैयारियां प्रभावित होने के सवाल पर आर्मी चीफ ने कहा कि प्रकृति एवं विकास के बीच संतुलन कायम करने की जरूरत है।हिमालय के नाजुक पर्यावरण तंत्र को बचाया जाना चाहिए, लेकिन यहां रहने वाले लोगों को बिजली, सड़क जैसी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए, ताकि वह भी विकास की दौड़ में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती चौकियों तक संसाधन पहुंचाने के लिए भारतीय सेना के पास अत्याधुनिक तकनीकें मौजूद हैं। हमारे जवान दुर्गम रास्तों को लांघ कर सीमाओं तक पहुंचने और उनकी रक्षा करने में सक्षम हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *