Spread the love

PIB Delhi

निम्‍नलिखित सूची योग्‍यताक्रम में उन उम्‍मीदवारों की है जिनकी अनुशंसा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा  दिनांक 08.03.2026 को आयोजित केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2026 के लिखित भाग तथा दिनांक 17.08.2026 से 19.08.2026 तक आयोजित व्‍यक्‍तित्‍व परीक्षण हेतु साक्षात्‍कार के परिणाम के आधार पर केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) के पद पर नियुक्ति करने हेतु की गई है ।

2.    विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या निम्नानुसार है:

सामान्‍यअ.जा.  अ.ज.जा.योग
16030120

3.    नियुक्तियां, अनिवार्य रुप से, परीक्षा की मौजूदा नियमावली तथा उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार की जाएंगी। सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों‌ की संख्या निम्नानुसार है:

सामान्‍यअ.जा.  अ.ज.जा.योग
16030120

4.    अनुशंसित उम्मीदवारों का चयन/नियुक्ति माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित रिट याचिका (सी) सं. 5877/2022 के परिणाम के अधीन होगीI

5.   उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण संघ लोक सेवा आयोग के कॉल सेंटर नं. 011- 40303444/24041001 पर प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते है। परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध रहेगा। तथापि, उम्मीदवारों के अंक, परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।

Click here to see results:


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed