Spread the love

देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संवेदनशील आपदा क्षेत्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हाई डेफिनिशन पीटीजेड कैमरे लगाए जा रहे हैं।

 SHABD,Dehradun, August 13,

Relevance:  Rush 

Slug:  PTZ Camera 

Category: Disaster, Planning, Technology, Local updates 

हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन क्षेत्रों पर नज़र, आपदा परिचालन केंद्र से निगरानी 

देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संवेदनशील आपदा क्षेत्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हाई डेफिनिशन पीटीजेड कैमरे लगाए जा रहे हैं।

13 अगस्त 2026, देहरादून: 

देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संवेदनशील आपदा क्षेत्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हाई डेफिनिशन पीटीजेड कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के जरिए सहस्त्रधारा, कार्लीगाड़ और गुच्चूपानी में हर वक्त वास्तविक समय में निगरानी की जा रही है। मालदेवता में कैमरे लगाने का काम भी जारी है।

जिला आपदा परिचालन केंद्र से इन कैमरों के जरिए संबंधित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इससे जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी, असामान्य गतिविधि या किसी आपदा की स्थिति में तत्काल जानकारी मिलने से राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू करने में मदद मिलेगी। साथ ही  पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की गतिविधियों और सुरक्षा पर भी नजर रखी जा सकेगी।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से अर्ली अलर्ट, त्वरित सूचना और राहत-बचाव कार्रवाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

बाइट- आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून

वीडियो एवं फोटो (कैप्शन_ संवेदनशील आपदा क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों पर लगाए गए हाई डेफिनिशन पीटीजेड कैमरे)


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *