टाटा मोटर्स ने पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। टाटा ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार टाटा टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है। टिगोर में 16.2 kWh बैटरी लगी हुई है और फुल चार्जिंग पर टिगोर 142 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं टाटा इस कार पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है।
टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू है। टाटा ने इस कार के दो वेरियंट XM और XT लॉन्च किए हैं। XM वेरियंट की कीमत 9.99 लाख रुपये और XT वेरियंट की कीमत 10.90 लाख रुपये है। वहीं फेम-2 स्कीम के तहत 1.62 लाख रुपये की सब्सिडी इसकी कीमत में शामिल है। बिना सब्सिडी के इसकी कीमत 11.61 लाख और 11.71 लाख रुपये होती।