श्रीलंका के सिविल सेवा अधिकारियों ने किया उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण
राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया।
SHABD,Dehradun, July 7,
Relevance: Ordinary
Slug: USDMA
Marking: Lead All
Category: Natural Disaster, Technology, Weather
श्रीलंका के सिविल सेवा अधिकारियों ने किया उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण
राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया।
07 जुलाई 2026, देहरादून:
राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में विकसित आपदा प्रबंधन प्रणाली, आधुनिक तकनीकों, पूर्व चेतावनी तंत्र, भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण, मौसम पूर्वानुमान प्रणाली तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित पहलों का अध्ययन किया। प्रतिनिधिमंडल को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों की कार्यप्रणाली, घटना प्रतिक्रिया प्रणाली, आपदा अलर्ट जारी करने की प्रक्रिया और सूचना व संचार प्रौद्योगिकी आधारित निर्णय सहायता प्रणालियों की विस्तार से जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन व पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन कार्यक्रम आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता निर्माण के प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के अनुभवों और सर्वाेत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान से संस्थागत दक्षता बढ़ती है तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अधिक समन्वित और प्रभावी दृष्टिकोण विकसित होता है।

फोटो
कैप्शन_
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल
