Spread the love

भारत निर्वाचन आयोग की टीम, उत्तरकाशी जिले के तीन दिवसीय दौरे पर है। दल ने आज जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।

 SHABD,Uttar kashi, June 29,

Relevance: Ordinary   

Slug:  Election 

Marking: Lead All

Category: Election, Human Rights  

भारत निर्वाचन आयोग की टीम उत्तरकाशी में तीन दिवसीय दौरे पर 

भारत निर्वाचन आयोग की टीम, उत्तरकाशी जिले के तीन दिवसीय दौरे पर है। दल ने आज जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।

29 जून 2026, उत्तरकाशी: 

भारत निर्वाचन आयोग की टीम, उत्तरकाशी जिले के तीन दिवसीय दौरे पर है। दल ने आज जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। ताकि आगामी समय के लिए मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिहीन बनाया जा सके। इस दल में निर्वाचन आयोग के अनुभाग अधिकारी ललित मोहन,सहायक अनुभाग अधिकारी,योगेश कांडा और विधिक शोधकर्ता सृष्टि सर्राफ शामिल हैं। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और सजगता के साथ पूरा किया जाए,जिससे कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग की टीम को एसआईआर की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की तीनों विधानसभाओं के 214 पोलिंग बूथों पर शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ ही अब तक कुल 94.97 फीसदी डिजिटाइजेशन हो चुका है।

संलग्न– फोटो

कैप्शन_ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करती भारत निर्वाचन आयोग की टीम


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *