Spread the love

उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से देहरादून में स्कूल बस चालकों और परिचालकों के लिए विशेष सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 SHABD,Dehradun, June 25,

उत्तराखंड

:

देहरादून में स्कूल बस चालकों-परिचालकों को सड़क सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण

उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से देहरादून में स्कूल बस चालकों और परिचालकों के लिए विशेष सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 46 चालक और परिचालकों ने प्रतिभाग किया। संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि स्कूल बसों में यात्रा करने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही चालक और परिचालकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील तथा प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि स्कूल वाहनों से चालक और परिचालक सड़क सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक, प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार बन सकें। विभाग ने सभी स्कूलों से अपील की है कि वे अपने स्कूल बस चालकों और परिचालकों को समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अवश्य प्रतिभाग कराएं, जिससे बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

बाइट – डॉ. अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *