Spread the love

उत्तराखंड: देहरादून में निःशुल्क ईवी सेवा का शुभारंभ

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिव्यांग, वृद्ध और बेसहारा महिलाओं के साथ ही बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

 SHABD,Dehradun, May 23,

उत्तराखंड: देहरादून में निःशुल्क ईवी सेवा का शुभारंभ

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिव्यांग, वृद्ध और बेसहारा महिलाओं के साथ ही बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र और केदारपुरम स्थित राजकीय नारी निकेतन के लिए अलग-अलग निःशुल्क ईवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग एवं वृद्धजनों का जीवन सरल बनाना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सितंबर 2025 में गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में राज्य का पहला जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया था। यहां फिजियोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, दिव्यांग प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग वितरण सहित अनेक सेवाएं एकीकृत रूप में उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बाइट– सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *