Spread the love

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना की।

 SHABD,New Delhi, May 23,

मई 23, नई दिल्ली:

 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान सीमांत क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने के लिए वे उत्तरकाशी पहुंचे, जहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एडीएम मुक्ता मिश्र ने उनका स्वागत किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से विस्तृत संवाद कर मतदाता सूची पुनरीक्षण, मैपिंग और स्मार्ट फोन के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही बीएलओ द्वारा सीमांत क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों  की सराहना भी की। निरीक्षण के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और अधिकारियों के साथ SIR कार्यों की समीक्षा बैठक भी की।

फोटो– उत्तरकाशी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *