Spread the love

उत्तराखंड में सहिजन की खेती की संभावनाएं तलाशने पर जोर, दालचीनी खेती पर होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर चर्चा की गई।

 SHABD,Dehradun, May 13,

13 मई 2026, देहरादून:

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर चर्चा की गई।

गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश में सहिजन की खेती की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहिजन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फसल है और इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

बैठक में 11 और 12 जून को देहरादून में आयोजित होने वाली दालचीनी की खेती, नर्सरी और पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी और कार्यशाला की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि इस कार्यशाला में श्रीलंका, इंडोनेशिया और वियतनाम समेत कई देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनके अनुभव और आधुनिक तकनीकों से उत्तराखंड में दालचीनी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को लाभ पहुंचेगा।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *