Spread the love


आयोग ने नगर निगम आयुक्त और फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

रिपोर्ट में जांच की स्थिति और मृतकों के परिजनों को दिए गए मुआवजे का विवरण शामिल होने की उम्मीद है

PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार 2 मई 2026 को हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ‘पुरी प्रणाम सोसाइटी’ में सीवर की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, इन कर्मचारियों ने बिल्डिंग के एस्टेट मैनेजर के निर्देश पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण या गैस मास्क के मैनहोल में प्रवेश किया था।

आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानव अधिकार के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा है। इसी के मद्देजनर, आयोग ने नगर निगम आयुक्त और फरीदाबाद (हरियाणा) के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इस रिपोर्ट में जांच की स्थिति और मृतकों के परिजनों को दिए गए मुआवजे का विवरण शामिल होने की उम्‍मीद है।

नोटिस जारी करते हुए आयोग ने चिंता व्यक्त की और कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों और एनएचआरसी की सलाह के बावजूद, जिसमें सफाई कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के साथ सीवर की मशीनीकृत सफाई पर जोर दिया गया है, देश में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *