Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए सोलह करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

 SHABD,Dehradun, April 29,

29 अप्रैल 2026, देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए सोलह करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यमुना नदी के जल स्तर में आंशिक अवरोध के कारण स्यानाचट्टी क्षेत्र में बनी झील से प्रभावित ग्राम कुन्शाला के 19 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 61 लाख 9 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके साथ ही टिहरी गढ़वाल जिले की धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार और मदननेगी तहसीलों के अतिवृष्टि और भूस्खलन प्रभावित परिवारों को भी राहत दी गई है। किराये के मकानों में रह रहे इन परिवारों को छह माह तक चार हजार रुपये प्रति माह की दर से कुल 19 लाख 28 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधानित राशि में से प्रत्येक जिले को अनटाइड फंड के तहत कुल 13 करोड़ रुपये जारी करने की भी स्वीकृति प्रदान की।

वहीं, देहरादून जिले के पित्थूवाला क्षेत्र में श्रद्धा एन्कलेव में सीवर लाइन बदलने और संधू एन्कलेव और प्रियदर्शिनी एन्कलेव में एसपीएस निर्माण के लिए 2 करोड़ 43 लाख रुपये के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

इस बीच मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लांसनायक रेवाधर के नाम पर रखने की स्वीकृति दी है। अब यह संस्थान “शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान” के नाम से जाना जाएगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *