Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

सूचना/पौड़ी/18 अप्रैल 2026:
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कोट के आंगनबाड़ी केंद्र श्रीखोन में विभिन्न जनजागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनके वजन एवं लंबाई का मापन किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए संतुलित आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर बल दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका द्वारा स्थानीय अनाज, फल एवं सब्जियों के माध्यम से आकर्षक पोषण रंगोली तैयार कर आमजन को पोषण के प्रति जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उपस्थित महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने का संकल्प लिया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *