Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

सूचना/पौड़ी/06 अप्रैल 2026:
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, धुमाकोट में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं करियर के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग से डॉ. मीनाक्षी ने बालिकाओं को स्वास्थ्य के महत्व के साथ-साथ करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। पुलिस विभाग से हेमराज सिंह ने बालिकाओं को सुरक्षा एवं आत्मविश्वास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता तोमर ने बालिकाओं को शिक्षा एवं करियर निर्माण के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। वहीं सुपरवाइजर अंबिका चौधरी ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मेरे सपनों की उड़ान’ विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शिक्षा विभाग से सुनीता बलूनी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *