नन्दा देवी राजजात की तैयारियों के सम्बन्ध में हुई समीक्षा बैठक
आगामी श्री नन्दादेवी राजजात की तैयारियों को लेकर चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार गोपेश्वर में समीक्षा बैठक ली।
SHABD,Dehradun, April 4,
04 अप्रैल 2026, चमोली:
आगामी श्री नन्दादेवी राजजात की तैयारियों को लेकर चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार गोपेश्वर में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन से स्वीकृत कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने श्री नन्दा देवी राजजात परिक्षेत्र, पड़ाव तथा मार्ग की एसेट मैपिंग करने के भी निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने श्री नन्दा देवी पड़ावों पर होंने वालें बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, पैदल मार्ग, पार्किग व अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़ ने बताया कि नन्दा देवी राजजात के लिए शासन से विभिन्न विभागों की योजनाओं हेतु 17849.65 लाख रूपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति वर्तमान तक प्राप्त हो चुकी हैं। जबकि शेष योजनाओं की स्वीकृति शासन से जल्द मिलने की सम्भावना है।
