Spread the love

पहली बार डिजिटल रूप से आयोजित इस जनगणना में स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा। स्व-गणना कल से 15 अप्रैल तक चलेगी।

 SHABD,DELHI, March 31,

जनगणना-2027 का पहला चरण कल से शुरू होगा। ये विश्व की सबसे बड़ी जनगणना होगी। पहली बार डिजिटल रूप से आयोजित इस जनगणना में स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा। स्व-गणना कल से 15 अप्रैल तक चलेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र और दिल्ली छावनी बोर्ड, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा तथा सिक्किम में 16 अप्रैल से 15 मई तक एक महीने के लिए गृह सूचीकरण और आवास जनगणना आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में पहली मई से 30 मई तक गृह सूचीकरण जनगणना शुरू होगी, जिसमें स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक चलेगी। 

दिल्ली नगर निगम, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और झारखंड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए स्व-गणना अवधि पहली मई से 15 मई तक है। स्व-गणना एक सुरक्षित वेब-आधारित सुविधा है जिसके माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण से पहले 16 भाषाओं में अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती हैं। गणनाकर्ता अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे आंकड़े एकत्र और जमा करेंगे। सरकार ने आंकड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रावधान किए हैं। देश भर में जनगणना 2027 में 30 लाख से अधिक गणनाकर्ता, पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी शामिल होंगे। जनगणना का दूसरा चरण, यानी जनसंख्या गणना, अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किया जाएगा। केंद्र ने जनगणना 2027 के लिए 11 हजार 718 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन स्वीकृत किया है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *