उत्तराखंड : देहरादून: रात्रि चेकिंग में 65 वाहनों के चालान, 24 सीज
उत्तराखंड के देहरादून जिले में संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से चलाये गये सघन रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में 65 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 24 वाहनों को सीज किया गया है।
SHABD,Dehradun, March 27,
उत्तराखंड : देहरादून: रात्रि चेकिंग में 65 वाहनों के चालान, 24 सीज
उत्तराखंड के देहरादून जिले में संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से चलाये गये सघन रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में 65 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 24 वाहनों को सीज किया गया है। अभियान में ओवरलोडिंग, बिना परमिट, बिना टैक्स और दस्तावेजों की अनियमितताएं सामने आईं है। प्रवर्तन टीम ने विभिन्न स्थानों पर रात के समय वाहनों की जांच की। जांच में सफेद नंबर प्लेट वाली एक निजी जेसीबी को व्यावसायिक उपयोग में संचालित करते पकड़ा गया, जिसे तत्काल सीज किया गया। वहीं ओवरलोड डंपर, बिना परमिट और टैक्स वाले वाहन कार्रवाई की जद में आए।
बाइट- अनिता चमोला, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून
