Spread the love

प्रेस परिषद ने पिछले पांच वर्षों में 48 मामलों में कार्रवाई की; 15वीं परिषद के लिए 14 सदस्यों की अधिसूचना जारी की गई

PIB Delhi

भारतीय प्रेस परिषद के पास जनवरी 2026 तक लंबित शिकायतों की कुल संख्या, एक वर्ष, दो वर्ष और पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित शिकायतों के आधार पर इस प्रकार है:

अवधिपीसीआई के पास लंबित शिकायतों की संख्या
1-2 वर्ष463
2-5 वर्ष301
5 वर्ष से अधिक313
कुल1077

पिछले पांच वर्षों में (2020-21 से 2024-25 तक), परिषद ने 48 मामलों में उल्‍लंघनकर्ताओं की ‘निंदा’ या ‘चेतावनी’ देने के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग किया।

भारतीय प्रेस परिषद में एक अध्यक्ष और 28 सदस्य होते हैं। इन 28 सदस्यों में से 15 वीं प्रेस परिषद के 14 सदस्यों की नियुक्ति दिनांक 19.12.2024 और 02.12.2025 की राजपत्र अधिसूचनाओं के माध्यम से अधिसूचित की जा चुकी है।

https://presscouncil.nic.in/Sitemap.aspx

प्रेस परिषद (बैठकों और कामकाज के संचालन की प्रक्रिया) विनियम, 1979 के विनियम 4 के अनुसार, परिषद की बैठकों के संचालन के लिए आवश्यक कोरम 11 सदस्य हैं।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने 27/03/2026 को राज्यसभा में श्री साकेत गोखले द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *