Spread the love

देहरादून में ऑटोमेटेड पार्किंग की सुविधा शुरू, मिलेगी फ्री सखी कैब सेवा

देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था विकसित की गई है।

 SHABD,Dehradun, March 25,

25 मार्च 2026, देहरादून:

देहरादून में आम जन की सुविधा के लिए परेड मैदान में ऑटोमेटड पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 111 वाहनों की क्षमता वाली यह पार्किंग लगभग चार करोड़ बहत्तर लाख रुपए की लागत से बनाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल इस पार्किंग को जनता को समर्पित किया। 

शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था विकसित की गई है। इसके तहत परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट और कोरोनेशन क्षेत्र में ऑटोमेटेड पार्किंग स्थापित की गई है।

इन पार्किंग सुविधाओं के साथ नागरिकों की सुविधा के लिए फ्री सखी कैब सेवा भी संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से वाहन खड़ा करने वाले लोगों को नजदीकी क्षेत्रों तक निःशुल्क आवागमन की सुविधा मिल रही है।

इसके अलावा शहर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए जल्द ही ईवी मिनी बस शटल सेवा शुरू करने की तैयारी है, जिससे पार्किंग स्थलों से प्रमुख स्थानों तक आवागमन आसान हो सकेगा।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस पहल से शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *