Spread the love

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार: 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया है। 5 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

 SHABD,New Delhi, March 20,

मार्च 20, नई दिल्ली:

 उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया है। विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इन 5 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। देहरादून लोकभवन में आयोजित समारोह में इन सभी 5 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। भाजपा जब 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई तब मुख्यमंत्री धामी सहित कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि संवैधानिक प्रावधान के तहत उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं।

फोटो- 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *