Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

बहुउद्देश्यीय शिविर में 33 शिकायतें दर्ज, 07 का मौके पर निस्तारण

सूचना/पौड़ी/23 फ़रवरी, 2026:
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत दुनाव के अंतर्गत पंचायत भवन तैली पखोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बीरोंखाल कृष्णा त्रिपाठी ने की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने 33 शिकायतें दर्ज कीं, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 226 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया जबकि 01 ग्रामीणों का प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाया गया।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि शिविरों के माध्यम से विभाग जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा विभागीय स्टॉलों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सहकारिता, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, खाद्य पूर्ति और राजस्व सहित 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से 226 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बैजरो लोकेश सारस्वत, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह बुटोला सहित अन्य जन प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *