Spread the love

उत्तराखंड ने प्राप्त किया जल गुणवत्ता परीक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य

उत्तराखंड ने जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2025-26 में जल गुणवत्ता परीक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

 SHABD,Dehradun, January 28,

28 जनवरी 2026, देहरादून:

उत्तराखंड ने जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2025-26 में जल गुणवत्ता परीक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। राज्य सरकार ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की संरचना और रखरखाव के लिए केंद्र सरकार के सुझावों को शामिल करते हुए विस्तृत नीति भी तैयार की है।

नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित ग्रामीण पेयजल सेवाओं के सतत संचालन एवं रखरखाव पर मंत्री स्तरीय नीतिगत संवाद कार्यशाला में प्रदेश के सिंचाई एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक विकासखंड में योजनाओं का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है और योजनाओं के संचालन व रखरखाव में स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी को नीति में शामिल किया गया है।

सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार की अपेक्षाओं के अनुसार राज्य में 65 योजनाओं की सुजलाम आईडी तैयार की जा चुकी है। इसके साथ ही पांच हजार 71, हर घर जल पंचायतों के सापेक्ष 25 पंचायतों में जल सेवा आकलन कराया गया है और शेष पंचायतों में यह कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग सात हजार 800 ग्राम पंचायतों में नल जल मित्र नियुक्त किए जाने हैं, जिनमें से 6 हजार 800 का चयन किया जा चुका है। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *