Spread the love

गणतंत्र दिवस पर कोटद्वार प्रेस क्लब द्वारा क्रिकेट सद्भावना मैच, बार एसोसिएशन विजेता,कुष्ठ रोगी आश्रम में किया भोजन वितरण

कोटद्वार।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब कोटद्वार द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुधीन्द्र नेगी की स्मृति में राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, कोटद्वार में क्रिकेट सद्भावना मैत्री मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया।

पहला मैच बार एसोसिएशन कोटद्वार एवं LIU पुलिस कंबाइंड के बीच खेला गया, जिसमें बार एसोसिएशन विजयी रहा। दूसरा मुकाबला लायंस क्लब कोटद्वार एवं इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल मीडिया कोटद्वार के बीच हुआ, जिसमें लायंस क्लब ने जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में बार एसोसिएशन कोटद्वार ने प्रेस क्लब को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में बार एसोसिएशन कोटद्वार ने लायंस क्लब कोटद्वार को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज़ का सम्मान राजीव पटवाल (बार एसोसिएशन) को प्रदान किया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जितेंद्र रावत ‘टोनी भाई’ को दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार हितेश (लायंस क्लब) एवं ललित पटवाल को प्रदान किया गया। मैच में एम्पायर की भूमिका जय कुमार एवं दिनेश पाल ने निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त बी.एल. शाह द्वारा किया गया, जबकि समापन समारोह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रेस क्लब कोटद्वार के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब कोटद्वार द्वारा कुष्ठ रोगी आश्रम में भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

प्रेस क्लब के सचिव दिनेश पाल गुसाईं एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों और उनके परिवार को भोजन वितरित किया ।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *