Spread the love

उत्तराखंड : अन्य राज्यों के वाहनों को देना होगा ग्रीन सेस

राज्य सरकार के फैसले के अनुसार सेस एंट्री टैक्स के रूप में वसूला जाएगा और इसकी पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक होगी।

Story Line :

 SHABD,Dehradun, January 3,

उत्तराखंड : अन्य राज्यों के वाहनों को देना होगा ग्रीन सेस

उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को राज्य सीमा में प्रवेश करते ही ग्रीन सेस देना होगा। राज्य सरकार के फैसले के अनुसार सेस एंट्री टैक्स के रूप में वसूला जाएगा और इसकी पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक होगी। ग्रीन सेस की वसूली वाहनों के फास्ट टैग के माध्यम से की जाएगी जिससे पैसे स्वतः कट जाएंगे। इस व्यवस्था की निगरानी के लिए पूरे प्रदेश में 40 से अधिक ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं। आरटीओ देहरादून संदीप सैनी के अनुसार, परिवहन विभाग ने इस पूरी व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए एक प्राइवेट कंपनी से करार किया है। प्रदेश की सीमाओं पर लगे 16 एएनपीआर कैमरों के जरिए बाहरी वाहनों की पहचान कर ग्रीन सेस की वसूली की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है।

बाइट- संदीप सैनी, आरटीओ, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *