Spread the love

सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए नामिका अधिवक्ता पैनल आमंत्रित

सूचना/पौड़ी/03 जनवरी 2026:
जनपद पौड़ी गढ़वाल में सहायक अभियोजन अधिकारी के एक रिक्त पद के सापेक्ष नामिका अधिवक्ता को आबद्ध किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इस संबंध में विधि परामर्शी निदेशिका के प्रस्तर 8.02 के अनुरूप नया पैनल तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाना है।

 इसी क्रम में जनपद में एक नामिका अधिवक्ता की आबद्धता के लिए इच्छुक अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अधिवक्ता विधि परामर्शी निदेशिका के प्रस्तर 8.02 में उल्लिखित अर्हताओं एवं शर्तों के अधीन अपने आवेदन 18 जनवरी 2026 की सायं 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संपादित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अधिवक्ता निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक शर्तों के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि सहायक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पद के सापेक्ष नामिका अधिवक्ता की आबद्धता समय पर सुनिश्चित की जा सके।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *