Spread the love

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सभी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करें,जिससे वे कुशल और दक्ष चिकित्सक बन सकें।

 SHABD,Dehradun, December 9,

09 दिसम्बर 2025, देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सभी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करें,जिससे वे कुशल और दक्ष चिकित्सक बन सकें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर कार्य किए जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएँ सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक करीब 61 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं। जिसके माध्यम से लगभग 17 लाख से अधिक मरीजों का 3300 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है। पाँच मेडिकल कॉलेज पहले से ही संचालित हैं, जबकि दो और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी स्थापित किए गए हैं। हल्द्वानी में राज्य के प्रथम आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *