Spread the love

उत्तराखंड: पौड़ी जनपद के कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली धाम में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का हुआ समापन

पौड़ी जनपद के कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली धाम में तीन दिन तक चले धार्मिक अनुष्ठान का आज समापन हो गया।

 SHABD,Dehradun, December 7,

उत्तराखंड: पौड़ी जनपद के कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली धाम में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का हुआ समापन

पौड़ी जनपद के कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली धाम में तीन दिन तक चले धार्मिक अनुष्ठान का आज समापन हो गया। अंतिम दिन सिद्धबाबा के जागरों, सवा मण रोट का प्रसाद और भजन संगीत संध्या का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज श्री सिद्धबली मंदिर पहुंचकर दर्शन किये और पूजा अर्चना की है। इस अवसर पर श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद ध्यानी ने बताया कि अन्तिम दिन के कार्यक्रम में पिंडी दर्शन, एकादशी हवन यज्ञ और सिद्धबाबा के जागरों के साथ प्रदेश और विश्व कल्याण की कामना की गई है। वहीं सिद्धबली धाम पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि शुरुआती दिनों में भक्तों की संख्या कम हुआ करती थी मगर धीरे धीरे आज भक्तों की संख्या लाखों में है। यहां आज भी दिव्य शक्ति विराजमान है जो हर भक्त पर अपनी कृपा रखती है।

बाइट 1- जगदम्बा प्रसाद ध्यानी, अध्यक्ष, मन्दिर समिति 

बाइट 2- सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री 

https://youtu.be/365OeaSvFrg


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed