Spread the love

पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

 SHABD,Dehradun, November 20,

उत्तराखंड: बिहार में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की और उनसे राष्ट्रीय विकास, सुशासन तथा समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *