उत्तराखंड: खनन सुधार में राज्य नंबर वन पर, केंद्रीय ख़ान मंत्रालय ने प्रदान की विशेष सहायता राशि
केंद्र के ख़ान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स में 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की। यह राशि खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते प्रदान की गई। राज्य ने हाल के वर्षों में खनन सुधारों पर जोर देते हुए बेहतर नीतियां लागू की, जिसके चलते उत्तराखंड ने खनन सेक्टर में देश में नंबर-1 स्थान हासिल किया है।
Story Line :
SHABD,Dehradun, November 19,
19 नवम्बर 2025, देहरादून:
केंद्र के ख़ान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स में 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की। यह राशि खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते प्रदान की गई है। राज्य ने हाल के वर्षों में खनन सुधारों पर जोर देते हुए बेहतर नीतियां लागू की हैं, जिसके चलते उत्तराखंड ने खनन सेक्टर में देश में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी माह अक्टूबर-2025 में राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है।
केंद्र द्वारा जारी ताज़ा कार्यालय ज्ञाप में बताया गया है कि राज्य ने खनन क्षेत्र से जुड़ी अधिकांश सुधारात्मक कार्यवाहियों को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू किया है। खासतौर पर माइनर मिनरल रिफॉर्म्स से संबंधित 7 में से 6 प्रमुख सुधारों के मानको को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ई निलामी प्रणाली, सैटेलाइट आधारित निगरानी जैसे कई कदम उठाए गए हैं। सरकार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए, अवैध खनन पर लगाम कस रही है। जिसके सकारात्म परिणाम नजर आने लगे हैं।
