विश्वप्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का सबसे लोकप्रिय ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
SHABD,Dehradun, November 16,
उत्तराखंड
जिम कॉर्बेट का ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुला
विश्वप्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का सबसे लोकप्रिय ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। ढिकाला गेट खुलते ही पार्क पर्यटकों से गुलजार हो गया। ढिकाला जोन कॉर्बेट का सबसे खास ज़ोन माना जाता है, क्योंकि यहां डे-विजिट कैंटर सफारी के साथ जंगल के बीच बने गेस्ट हाउस में नाइट स्टे की सुविधा भी उपलब्ध है। यही वजह है कि 31 दिसंबर तक सभी नाइट स्टे पहले से ही फुल बुक हैं। वहीं, पर्यटकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने महीनों पहले ऑनलाइन बुकिंग की थी ताकि ढिकाला में रात बिताने और बाघ, हाथियों के झुंड, हिरण, गुलदार और दुर्लभ पक्षियों को प्राकृतिक आवास में देखने का अनुभव ले सकें।
बाइट 1- श्रेया, पर्यटक
बाइट 2- पर्यटक
