Spread the love

लोक सभा अध्यक्ष 23 जून 2025 को मुंबई में संसद और राज्यों /संघ राज्य क्षेत्रों के विधायी निकायों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे


महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री; महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री; महाराष्ट्र विधानमंडल के पीठासीन अधिकारीगण; भारत की संसद और राज्यों /संघ राज्य क्षेत्रों के विधानमंडलों की प्राक्कलन समितियों के सभापति और सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे

सम्मेलन का विषय है: ‘प्रशासन में दक्षता और मितव्ययिता सुनिश्चित करने के लिए बजट प्राक्कलनों की प्रभावी निगरानी और समीक्षा में प्राक्कलन समिति की भूमिका’

महाराष्ट्र के राज्यपाल 24 जून, 2025 को समापन भाषण देंगे

लोक सभा अध्यक्ष; राज्य सभा के उप सभापति; भारत की संसद की प्राक्कलन समिति के सभापति और अन्य गणमान्य व्यक्ति समापन सत्र को संबोधित करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 22 JUN 2025 8:15PM by PIB Delhi

लोक सभा अध्यक्षश्री ओम बिरला सोमवार, 23 जून, 2025 को मुंबईमहाराष्ट्र में संसद और राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के विधायी निकायों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। माननीय लोक सभा अध्यक्ष संसद की प्राक्कलन समिति की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्य मंत्रीश्री देवेंद्र फडणवीसमहाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्रीश्री एकनाथ शिंदे और श्री अजीत पवारमहाराष्ट्र विधान परिषद के सभापतिप्रो. राम शंकर शिंदेमहाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्षश्री राहुल नार्वेकरऔर भारत की संसद की प्राक्कलन समिति के सभापतिडॉ. संजय जायसवाल उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र विधानमंडल की प्राक्कलन समिति के सभापतिश्री अर्जुन पंडितराव खोतकर स्वागत भाषण देंगे तथा महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापतिडॉ. नीलम गोरहे उद्घाटन सत्र के दौरान धन्यवाद ज्ञापित करेंगी। भारत की संसद तथा राज्यों /संघ राज्य क्षेत्रों के विधायी  निकायों की प्राक्कलन समितियों के सभापति एवं सदस्यमहाराष्ट्र विधानमंडल के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस सत्र में भाग लेंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरानभारत की संसद तथा राज्यों /संघ राज्य क्षेत्रों के विधायी  निकायों की प्राक्कलन समितियों के सभापति एवं सदस्य निम्नलिखित विषय पर विचार-विमर्श करेंगे:

प्रशासन में दक्षता तथा मितव्ययिता सुनिश्चित करने के लिए बजट प्राक्कलनों की प्रभावी निगरानी तथा समीक्षा में प्राक्कलन समिति की भूमिका’

महाराष्ट्र के राज्यपालश्री सी.पी. राधाकृष्णन मंगलवार, 24 जून, 2025 को सम्मेलन सम्पन्न होने के अवसर पर समापन भाषण देंगे। लोक सभा अध्यक्षश्री ओम बिरलाराज्य सभा के उपसभापतिश्री हरिवंशभारत की संसद की प्राक्कलन समिति के सभापतिश्री संजय जायसवाल और महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेताश्री अंबादास दानवे समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र विधान सभा के उपाध्यक्षश्री अण्णा दादू बनसोडे सम्मेलन के समापन सत्र में  धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *