सीटू देहरादून जिला कमेटी की बैठक 9 जुलाई 2025 की देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के संकल्प के साथ सम्पन्न ।

देहरादून 21 जून 2025
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) देहरादून जिला कमेटी की बैठक 9 जुलाई 2025 की देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई ।
इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय महामंत्री एम.पी.जखमोला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चारों श्रम संहिताओं को बैंक डोर से लागू कर रहे है जिसका डट कर विरोध होगा क्योंकि ये चारों श्रम संहिताएं मजदूर विरोधी हैं और उन्हें गुलाम बनाने की साजिश है । ये श्रम संहिताएं मजदूरों के तमाम अधिकारों को समाप्त कर उन्हें मालिकों के रहमो करम पर छोड़ा जा रहा है ।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि 9 जुलाई की हड़ताल पहले 20 मई को होनी थी किन्तु भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों के कारण यह हड़ताल वापस लेनी पड़ी थी । किन्तु मोदी सरकार इस इन श्रम संहिताओं को लागू करने पर तुली है ।
उन्होंने कहा उत्तराखंड की धामी सरकार मोदी के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है इसी कड़ी में यह सरकार काम के 12 घंटे करने , कार्यस्थल पर मजदूर की मौत पर मालिकों की गिरफ्तारीवपुर रोक जैसे कानून बना चुकी है । तत्वों इस सरकार का मजदूर विरोधी चेहरा तब सामने आ गया जब यह सरकार बिंदाल वो रिस्पाना नदियों पर एलिवेटेड रोड योजना बनाने वो ऐन.जी. टी के नाम पर मजदूर बस्तियों को ध्वस्त कर रही है । इस लिए मजदूरब9 जुलाई 2025 को बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल तो होगा ही वहीं गांधी पार्क से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में शामिल होंगे।
इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री महेंद्र जखमोला ,जिला महामंत्री लेखराज ,उपाध्यक्ष एस.एस.नेगी,भगवंत पयाल , रविन्द्र नौडियाल, अभिषेक भंडारी , राम सिंह भंडारी , नरेंद्र सिंह , प्रेमा गढ़िया , एस.एस.राणा , मुरारी सिंह, आशा वर्कर्स यूनियन की प्रांतीय महामंत्री लोकेश देवी , आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महामंत्री सुनीता रावत , गुरु प्रसाद पेटवाल सहित अन्य यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
