Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

जिलाधिकारी ने ली मानसून पूर्व बाड़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक

सूचना, पौड़ी, 17 मई 2025
कोटद्वार क्षेत्र में मालन नदी पर आगामी मानसून से पूर्व प्रस्तावित बाड़ सुरक्षा कार्यों की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पौड़ी में संबंधित अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर सभी आपत्तियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि दैवीय आपदा की दृष्टि से मालन नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में बाड़ सुरक्षा के कार्य अत्यंत आवश्यक हैं और इनकी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य होगी।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आपत्तियों का प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न हो, ताकि आगामी मानसून के दौरान किसी प्रकार की क्षति से बचा जा सके।

बैठक में उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सैनी (वीसी के माध्यम से), अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दुगड्डा अनिल कुमार, अवर अभियंता विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *