Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/17, मई 2025ः

पौड़ी में स्थापित हुआ 56 फीट ऊंचा त्रिशूल, जल्द खुलेगा त्रिशूल पार्क

हिमालय दर्शन के लिए प्रसिद्ध पौड़ी शहर अब एक और आकर्षण से सुसज्जित होने जा रहा है। जिला मुख्यालय में पूल्ड हाउस के समीप एक करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से ‘त्रिशूल पार्क’ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पार्क की खासियत है – यहाँ स्थापित किया गया 56 फीट ऊंचा और 11.5 टन वजनी पीतल का भव्य त्रिशूल।
पौड़ी शहर सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहाँ से हिमालय की चोटियों की काफ़ी लंबी रेंज दिखायी देती है। पर्यटक बड़ी संख्या में हिमालय का दीदार करने पहुंचते हैं। शहर में ऐतिहासिक स्थान भी हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के  
वैभव को बनाये रखने का संकल्प लिया है। इसी के तहत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में शहर को संजोने का काम चल रहा है।
शहर में त्रिशूल पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
इस स्थान से केदारनाथ और मेरु चोटी सहित हिमालय की बर्फीली चोटियों का दृश्य बेहद मनोहारी दिखता है, जो इसे पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बना देगा। डॉ. चौहान ने बताया कि पार्क में दर्शकों के लिए बैठने की सुविधा के साथ-साथ वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थल धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के संगम के रूप में विकसित होगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *