Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/ 22 अप्रैल, 2025:

गैरोल गांव में आयोजित हुई चौपाल , ग्रामीणों ने रखी 10  समस्याएं

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा विकासखंड कोट के गैरोल गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने कुल 10 शिकायतें दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से मोटर मार्ग और पेयजल की समस्याएं सामने आईं।

मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की मुख्य मांग घुड़दौड़ी–देवप्रयाग मोटर मार्ग से गैरोल गांव को जोड़ने की रही। इसके साथ ही गांव में पेयजल संकट को भी प्रमुख रूप से उठाया गया। चौपाल में पेयजल विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि गर्मियों के मौसम में जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों को उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का भरोसा दिलाया गया।

मत्स्य अधिकारी ने बताया कि चौपाल में प्राप्त अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। विभागों को  समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान कर उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस दौरान  ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *