Spread the love

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 1 अप्रैल 2025 से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए


आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) के माध्यम से 1 अप्रैल, 2025 से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। मंत्रालय बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और कला और संस्कृति में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 5 से 18 आयु वर्ष के बच्चों को सम्मानित करने के लिए हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का आयोजन करता है।

भारत में रहने वाला कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक है, जिसकी आयु 5 वर्ष से 18 वर्ष (31 जुलाई, 2025 तक) से अधिक नहीं है, इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और अनुशंसा दोनों पर विचार किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट( https://awards.gov.in ) पर जाएँ।

मंत्रालय प्रत्येक वर्ष बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 5 से 18 आयु वर्ष के बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का आयोजन करता है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *