Spread the love

जनवरी 2015 से दिसंबर 2024 तक के पिछले 10 वर्षों में, इसरो के पीएसएलवी, एलवीएम3 और एसएसएलवी प्रक्षेपण यान के माध्यम से कुल 393 विदेशी उपग्रहों और 3 भारतीय ग्राहक उपग्रहों को वाणिज्यिक आधार पर प्रक्षेपित किया गया है।

जनवरी 2015 से दिसंबर 2024 के दौरान विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण करने से सरकार द्वारा अर्जित विदेशी मुद्रा राजस्व लगभग 143 मिलियन अमरीकी डालर और 272 मिलियन यूरो है।

भारत ने 2014 से अब तक 34 देशों के उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है, जिनमें विकसित देशों के उपग्रह भी शामिल हैं, जिनका विवरण निम्नलिखित है:

अमेरिका (232), यूनाइटेड किंगडम (83), सिंगापुर (19), कनाडा (8), कोरिया (5) लक्जमबर्ग (4), इटली (4), जर्मनी (3), बेल्जियम (3), फिनलैंड (3), फ्रांस (3), स्विट्जरलैंड (2) नीदरलैंड (2), जापान (2), इजरायल (2), स्पेन (2), ऑस्ट्रेलिया (1), संयुक्त अरब अमीरात (1), ऑस्ट्रिया (1) आदि।

यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *