Spread the love

वेव्स 2025 में क्रिएट इन इंडिया चैलेंज सीजन-1 में शिक्षा और गेमिंग का संगम


क्या आप अपने शहर को अच्छी तरह जानते हैं? आओ और खेलें सिटी क्वेस्ट: शेड्स ऑफ भारत और भारतीय शहरों, उनकी उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में अपने ज्ञान के लिए वेव्स 2025 में पहचान पाएं

एसडीजी जागरूकता और क्षेत्रीय गौरव को बढ़ावा देने वाले शहर-विशिष्ट कार्ड के साथ प्रतिस्पर्धा करें और सीखें; वैश्विक स्तर पर 56 भारतीय शहरों की क्षमता और समग्र निरंतरता के प्रदर्शन की जानकारी लें

नवोन्मेषी गेमिंग और सतत विकास का संगम: सिटी क्वेस्ट-शेड्स ऑफ भारत ने आईआईटी बॉम्बे की ई-समिट 2025 में एसडीजी कार्यवाही की जानकारी के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ी

यदि आप सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर अपने शहर की प्रगति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी रखते हैं, तो आपके लिए राष्ट्रीय मंच पर पहचाने बनाए जाने का सुनहरा अवसर है। वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 अपने शहर के सतत प्रयासों, चुनौतियों और उपलब्धियों को समझने वाले व्यक्तियों के लिए एक विशिष्ट अवसर प्रदान करता है।

‘सिटी क्वेस्ट: शेड्स ऑफ भारत’, एक अभिनव शैक्षिक खेल- वेव्स 2025 के अंतर्गत जारी क्रिएट इन इंडिया चैलेंज का एक प्रमुख अंग है। इस आकर्षक खेल को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के दृष्टिकोण के माध्यम से शहरी विकास के मैट्रिक्स को गेमिफ़ाई करके युवाओं को शिक्षित और प्रेरित करने के लिए तैयार किया गया है। यह बचपन के ट्रम्प कार्ड गेम से मिलने वाली प्रसन्नता को फिर से महसूस करते हुए देश भर के 56 शहरों की क्षमता और चुनौतियों का पता लगाता है।

यह प्लेटफ़ॉर्म एक ऐसा स्थल प्रदान करेगा जहां शहरों को एक उन्नत भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने की जानकारी पर प्रकाश डाला जाएगा। शहरी विशिष्टता के चैंपियन के रूप में उभरें और शहर की एसडीजी यात्रा के बारे में अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करें। इसके विजेताओं को 1-4 मई, 2025 को मुंबई में वेव्स 2025 में सम्मानित किया जाएगा।

खेल के बारे में

सिटी क्वेस्ट गेम एकल-खिलाड़ी के प्रारूप में है जहां खिलाड़ी शहर कार्ड के डेक का उपयोग करके अपने कंप्यूटर प्रतिद्वंद्वी के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। प्रत्येक कार्ड में छह पैरामीटर होते हैं, जिससे खिलाड़ी विभिन्न आंकड़ों जैसे कि भूख सूचकांक, बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण एवं लैंगिक समानता के आधार पर शहरों की तुलना कर सकते हैं। यह 15 एसडीजी को ट्रैक करता है और नीति आयोग के शहरी सूचकांक (2021) का उपयोग करके 56 शहरों में शीर्ष 6 एसडीजी का उपयोग करता है।

परस्पर संवादात्मक गेमप्ले के माध्यम से, यह खिलाड़ियों को 56 भारतीय शहरों की विकासात्मक चुनौतियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है, जिसमें दीर्घकालिक कार्यप्रणालियों के प्रभाव पर बल दिया जाता है।

जैसे-जैसे खिलाड़ी सिटी क्वेस्ट के माध्यम से प्रत्येक शहर की विशेषताओं का पता लगाते हैं, उन्हें यह भी जानकारी मिलती है कि कैसे व्यक्तिगत और सामूहिक कार्य वैश्विक स्तर पर भारत के समग्र स्थिरता प्रदर्शन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

सिटीक्वेस्ट गेम सभी आयु समूहों के हर व्यक्ति के लिए खुला है और यह एक नए स्वरूप के साथ एक शानदार कार्ड गेम का अनुभव लेने और भारत के जीवंत शहरों के बारे में अधिक जानने का अवसर प्रदान करता है। इस गेम में राष्ट्रीय और शहर-विशिष्ट लीडरबोर्ड दोनों शामिल हैं, जो खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं और विभिन्न क्षेत्रों से भागीदारी को प्रोत्साहन देते हैं। खिलाड़ी अपने गृह शहर के लिए साइन-अप कर सकते हैं, जिससे समुदाय और स्थानीय गौरव की भावना का सृजन होता है।

सिटी क्वेस्ट: आईआईटी बॉम्बे के ई-समिट 2025 में नई सोच का संचार करना

‘सिटी क्वेस्ट: शेड्स ऑफ भारत’, एक ऐसा एजुकेशनल गेम है जो सतत विकास लक्ष्यों पर 56 भारतीय शहरों की तुलना करता है। पिछले सप्ताह ई-सेल आईआईटी बॉम्बे के वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम ई-समिट 2025 में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस कार्यक्रम में असाधारण ऊर्जा, निरंतर रूप से जारी सृजनशील उत्साही सोच के साथ दो दिनों के दौरान 30,000 से अधिक छात्रों ने सहभागिता की।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1887414070187294739&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2101405&sessionId=2be55b334f8dc8b1a2d4825e40b534b77568c9bf&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

आईआईटी बॉम्बे की ई-समिट 2025 में, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से सिटी क्वेस्ट का संचालन कर रहे ई-गेमिंग फेडरेशन (ईजीएफ) ने गेमिंग, स्टार्टअप और उभरती हुई तकनीकों पर भी महत्वपूर्ण रुप से चर्चा की। चर्चा के दौरान सत्रों में आधुनिक उद्यमिता में गेमिंग उद्योग और नवीन तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से नंदन नीलेकणी, अनुपम मित्तल और सोनम वांगचुक शामिल थे। सिटी क्वेस्ट ने आईआईटीबी के छात्रों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे आगामी विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट 2025 के साथ-साथ क्रिएट इन इंडिया सीज़न 1 चैलेंज के बारे में चर्चा हुई।

आईआईटी बॉम्बे में परस्पर संवादात्मक कहानियों के माध्यम से एसडीजी जुड़ाव

सिटी क्वेस्ट ने भारतीय शहरों के बारे में परस्पर संवादात्मक कहानियों के माध्यम से छात्रों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया और एसडीजी वैश्विक रैंकिंग पर भारत के प्रदर्शन को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने में दैनिक कार्यों के माध्यम से भारतीय नागरिकों द्वारा सक्रिय भागीदारी के महत्व की भी जानकारी दी गई।

सिटी क्वेस्ट ट्रम्प कार्ड के माध्यम से एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले अपने गृह नगर के ब्रांड एंबेसडर के रूप में छात्रों के बीच रोमांचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। चयनित विजेताओं को दिन के हर घंटे सिटी क्वेस्ट डेक का एक विशेष संस्करण प्रदान किया गया।

सिटी क्वेस्ट: शेड्स ऑफ़ भारत की मुख्य विशेषताएं:

अभिनव गेमप्ले: खिलाड़ी मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं, रणनीतिक सोच का उपयोग करके यह आकलन करते हैं कि शहर एसडीजी को प्राप्त करने में कैसे योगदान करते हैं, समुदाय और नागरिक गौरव की भावना को बढ़ावा देते हैं।

अंतराल को पाटना: सिटी क्वेस्ट इस बात का उदाहरण है कि कैसे गेमिफिकेशन प्रभावी रूप से नीति और सार्वजनिक भागीदारी को पाट सकता है, यह भारत के युवाओं को सतत विकास के लिए शिक्षित और प्रेरित करने का एक आकर्षक तरीका प्रदान करता है।

वेव्स 2025

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आगामी विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स 2025) की तिथियों और स्थल की घोषणा की है। भारत को रचनात्मक उद्योगों में वैश्विक प्रमुख के रूप में स्थापित करने के लिए आयोजित यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 1 मई 2025 से 4 मई 2025 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-1&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1888239407913730268&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2101405&sessionId=2be55b334f8dc8b1a2d4825e40b534b77568c9bf&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ वेव्स के सलाहकार बोर्ड की एक सार्थक बैठक के बाद यह घोषणा की गई। यह विश्व में रचनात्मक शक्ति बनने की राष्ट्र की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। यह शिखर सम्मेलन दुनिया भर के शीर्ष मीडिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जाने-माने मनोरंजन दिग्गजों और रचनात्मक बुद्धिजीवियों को एक साथ लाते हुए मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति को पूर्व की तरह से एकीकृत करेगा।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-2&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1887918487269712370&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2101405&sessionId=2be55b334f8dc8b1a2d4825e40b534b77568c9bf&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

यह गेम वर्तमान में गूगल प्ले के माध्यम से एंड्रॉयड डिवाइसों पर निःशुल्क उपलब्ध है, जो देश भर के खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों से जुड़ने के लिए एक सुलभ मंच प्रदान करता है, साथ ही शहरी विकास और स्थिरता की सामूहिक समझ में योगदान देता है।

***


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *