Spread the love

यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल

विश्व धरोहरों स्‍थलों की सूची में नए विरासत स्‍थलों को शामिल किया जाना एक सतत प्रक्रिया है। विश्व धरोहर सूची में भारत के 35 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित स्थल सहित 43 स्थल अब तक शामिल हैं। यूनेस्को के परिचालन दिशानिर्देश 2023 के अनुसार प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक, प्राकृतिक या मिश्रित केवल एक स्‍थल को सूची में शामिल करने के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है। वर्ष 2024-25 के लिये 17वीं-19वीं शताब्दी में मराठा शासकों की असाधारण सैन्य प्रणाली एवं रणनीति दर्शाने वाले 12 किलों और दुर्गों के मराठा सैन्य परिदृश्य को शिलालेख प्रक्रिया हेतु यूनेस्‍को को सौंपा गया है। अभी विश्व धरोहर स्‍थल की संभावित सूची में पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर के मंदिर सहित 56 स्‍थल शामिल हैं। यूनेस्को के प्रचालन दिशानिर्देशों के आधार पर विश्व धरोहर स्‍थल सूची में शामिल करने पर विचार किया जाता है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *