Spread the love

ढोल दमाऊ की मधुर लहरियों पर भैलो खेलने उमड़ी भीड़

जिलाधिकारी के प्रयासों से लगातार तीन वर्षो से मनाया जा रहा है इगास पर्व

पौड़ी के रामलीला मैदान में जिला प्रशासन व स्थानीय निवासियों द्वारा इगास पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा वर्ष 2022 में इस पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया था, जिसके बाद से यह हर वर्ष जोश और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।  इस उत्सव में क्षेत्रीय जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे उनकी सांस्कृतिक जागरूकता और स्थानीय परंपराओं के प्रति प्रेम को प्रकट किया।

   जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय लोगों द्वारा  इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व दीपावली (बग्वाल) के ठीक 11 दिन बाद मनाया जाता है।  इस पर्व के दौरान “भैलो” खेल का आयोजन भी किया गया, जो उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। भैलो खेल के माध्यम से स्थानीय निवासियों ने अपनी संस्कृति को सहेजने और बचाए रखने का संदेश दिया।

स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कहा कि  उत्तराखंड  में लोगों की जागरूकता और युवा समाज ने इन्हें नई ऊर्जा देने का काम किया है। यही वजह है कि आज की युवा इन लोक पर्व के प्रति बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व पूरे क्षेत्र में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों व प्रवासियों के लिए एकसाथ उत्सव मनाने का अवसर होता है जिसका लोग वर्षभर इंतजार करते हैं।

    इगास पर्व पर  भैलो तैयार किए गए और नगर में भव्य उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें समाज के हर वर्ग ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस उत्सव में देश के विभिन्न जगहों से दीपावली अवकाश पर घर आए प्रवासियों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने झूमेलों गीत भी गाए।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के इस योगदान को सराहा

स्थानीय जनता ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ इस पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की विशेष सराहना की। कहा कि वर्ष 2022 में उन्होंने जनपद में पदभार संभालते ही इगास पर्व को पहचान दिलाने का कार्य किया। जिलाधिकारी के प्रयासों के परिणामस्वरूप इस पर्व को लेकर लोगों में नया उत्साह और उमंग देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उनके इस योगदान को सराहा और पर्व की परंपरा को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि आज इगास पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहा क


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *