Spread the love


3.19 लाख कार्यालय स्थलों को कवर करने के लक्ष्य के साथ अभियान के मध्य तक 2.30 लाख (72%) स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

63.48 लाख वर्ग फीट जगह उत्पादक उपयोग के लिए मुक्त की गई; स्क्रैप निपटान से 53.61 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ और 2.95 लाख जन शिकायतों का निवारण किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा की गई और अभियान का समर्थन किया गया, जिसमें 7,587 ट्वीट, 32 मिलियन तक पहुंच (रीच) और 183 पीआईबी वक्तव्य शामिल हैं; #SpecialCampaign4 ने सोशल मीडिया पर बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल की है।

सरकार ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को नोडल विभाग बनाकर विशेष अभियान 4.0 की शुरूआत की। इसका उद्देश्य स्वच्छता अभियानों के संस्थागतकरण और परिपूर्णता दृष्टिकोण के साथ लंबित मामलों में कमी लाना है और यह अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। विशेष अभियान 4.0 का आरंभिक चरण (16-30 सितंबर, 2024) 30 सितंबर, 2024 को पूरा हो गया और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर, 2024 से शुरू हुआ।

स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान के विशेष अभियान 4.0 के नोडल अधिकारियों की 18 अक्टूबर , 2024 को आयोजित छठी बैठक में डीएआरपीजी सचिव द्वारा अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में 84 मंत्रालयों/विभागों के 187 वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सभी मंत्रालय/विभाग विशेष अभियान 4.0 में भाग ले रहे हैं। देश भर के सभी मंत्रालयों/विभागों के कार्यालय इस अभियान में भाग ले रहे हैं, और अभियान के मध्य तक 3.19 लाख के लक्ष्य में से 2.30 लाख कार्यालय स्थलों (72%) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 63.48 लाख वर्ग फुट स्थल को उत्पादक उपयोग के लिए मुक्त किया गया है; स्क्रैप निपटान के माध्यम से 53.61 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया और 2.95 लाख सार्वजनिक शिकायतों का निवारण किया गया। 

विशेष अभियान 4.0 के मध्य तक, 18 अक्टूबर, 2024 तक, निम्नलिखित प्रगति हासिल की गई है:

क्र.सं.पैरामीटरलक्ष्यएससी 4.018 अक्टूबर 2024 तक की उपलब्धिअक्टूबर 2024 तक लक्ष्य % पूरा हुआ
 स्वच्छता अभियान3,19,2232,30,18972%
 सांसदों से संदर्भ4,1391,17328%
 संसदीय आश्वासन1,1571069%
 आईएमसी संदर्भ1467551%
 राज्य सरकार संदर्भ74937450%
 सार्वजनिक शिकायतें5,17,6722,95,11557%
 सार्वजनिक शिकायत अपील15,8417,06345%
 पीएमओ संदर्भ97257059%
 नियमों/प्रक्रियाओं को आसान बनाना63530849%
 भौतिक फाइलों की समीक्षा की जानी है33,10,77519,07,22958%
 ई-फाइलें समीक्षा के लिए रखी गईं4,99,9812,15,38343%
 स्थान मुक्त हुआ(वर्ग फीट)63.48 लाख 
 अर्जित राजस्व(रुपये में)53.61 करोड़ 

विशेष अभियान 4.0 ने सोशल मीडिया में शानदार प्रगति हासिल की है, जिसमें मंत्रालयों/विभागों द्वारा #SpecialCampaign4.0 पर 7,587 ट्वीट, 406 इन्फोग्राफिक्स, 32 मिलियन पहुंच और 183 पीआईबी वक्तव्य जारी किए गए।

सप्ताह के दौरान उभर कर आए कुछ सर्वोत्तम अभ्यास इस प्रकार हैं:

  1. 1 से 31 अक्टूबर , 2024 तक भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा प्रदर्शनी ‘सुशासन और अभिलेख’ का आयोजन
  2. नुब्रा घाटी में स्वच्छता अभियान; खान मंत्रालय
  3. केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय के अध्ययन क्षेत्र एवं दुर्लभ पुस्तक अनुभाग में रिकॉर्ड प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान; संस्कृति मंत्रालय
  4. अजमेर रेलवे स्टेशन पर कार्यालय स्थल का नवीनीकरण किया गया; रेल मंत्रालय
  5. रेल मंत्रालय, नई दिल्ली के अजमेरी गेट पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए “रेल चौपाल” का आयोजन किया जा रहा है।
  6. केवी एर्नाकुलम का सौंदर्यीकरण; स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
  7. खाली किए कार्यालय स्थान को क्रेच और कैफेटेरिया में तब्दील किया गया; सीबीआईसी
  8. साइबर स्वच्छता राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला 7 अक्टूबर, 2024 को सीएसओआई, नई दिल्ली में डीएआरपीजी द्वारा आयोजित की गई।
  9. जिला विज्ञान केंद्र, धरमपुर में मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी; संस्कृति मंत्रालय
  10. अपशिष्ट कक्ष को मनोरंजन कक्ष में तब्दील किया गया, बीसीसीएल, धनबाद; कोयला मंत्रालय

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *