निजी एफएम रेडियो चरण-III चैनलों के तीसरे बैच की ई-नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित करने की सूचना
भारत के 234 नए शहरों में 730 निजी रेडियो चैनलों को शुरू करने के लिए, केंद्र सरकार ने निजी एफएम रेडियो चरण-III चैनलों के तीसरे बैच की ई-नीलामी के लिए संभावित बोलीदाताओं से आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी की है।
इन शहरों में एफएम चैनलों का वार्षिक लाइसेंस शुल्क, जीएसटी को छोड़कर, सकल राजस्व का 4 प्रतिशत लिया जाएगा। इन शहरों में चैनलों की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा 2022 की अनुशंसित कीमतों के मुताबिक है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर, 2024 है।
पूरी सूचना और एफएम चरण- III संबंधी दिशानिर्देश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके इसे देखा जा सकता है।
